गुलदार के बाद अब भालू का आतंक, ग्रामीणों में खौफ—महिला पर हमला, हालत गंभीर ।

पौड़ी: जिले में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले गुलदार और अब भालुओं के बढ़ते हमलों ने ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला दी है। पाबौ, पैठणी, थलीसैंण और बीरोंखाल क्षेत्रों में भालू की गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुरुआत में भालू मवेशियों को अपना शिकार बना रहे थे, लेकिन अब इंसानों पर भी हमले बढ़ गए हैं। इससे ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है, खासकर सुबह–शाम के समय।

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और जंगलों में काम करते समय वे लगातार डर के साए में रहते हैं। पशुपालन और खेती पर निर्भर लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लगातार हमलों को देखते हुए लोग वन विभाग व जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पिंजरे लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

जिवई गांव में महिला पर भालू का हमला

बीरोंखाल ब्लॉक के जिवई गांव में सोमवार सुबह एक गंभीर हादसा हुआ। गांव की 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी, पत्नी महिपाल सिंह, रोज की तरह अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थीं। तभी पास की झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी दाईं आंख और सिर पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद महिलाओं ने चीख–पुकार कर गांव वालों को बुलाया, जिसके बाद भालू वहां से भाग गया।

ग्रामीणों ने घायल लक्ष्मी देवी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हालत गंभीर, वन विभाग ने जारी की मुआवजा राशि

चिकित्सा प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र रावत ने बताया कि महिला की आंख के आसपास गहरे घाव हैं और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र रावत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग की ओर से तत्काल राहत के रूप में 50 हजार रुपये भेज दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर पिंजरे भी लगाए जाएंगे, ताकि मानव–वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसी घटनाओं का डर बना रहेगा।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने