हरिद्वार: 2027 अर्धकुंभ की तैयारियों को लेकर कल हरिद्वार में होगी बड़ी बैठक, सीएम धामी साधु-संतों से करेंगे संवाद ।

2027 अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को हरिद्वार में एक अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी अखाड़ों के साधु-संतों के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक को लेकर डाम कोठी के पास गंगा घाट पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मेला प्रशासन ने सभी तेरह अखाड़ों के साधु-संतों को बैठक के लिए औपचारिक निमंत्रण भेज दिया है।

बैठक में 2027 के अर्धकुंभ मेले को पूर्ण कुंभ मेले के रूप में आयोजित करने को लेकर भी विधिवत घोषणा किए जाने की संभावना है। अर्धकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री और अखाड़ों के साधु-संतों की यह पहली बैठक होगी, जिसे लेकर संत समाज में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। बैठक के लिए गंगा घाट को चुना गया है, जहां ओम पुल के पास विशाल पंडाल लगाया गया है। पूरे क्षेत्र में 2027 अर्धकुंभ के बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं तथा घाटों की साज-सज्जा भी की जा रही है।

आज कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं साधु-संतों के साथ संवाद करेंगे। सभी तेरह अखाड़ों के साधु-संतों को आमंत्रण भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री के अलावा बैठक में जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में कुंभ मेले की व्यवस्थाओं और रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

वहीं, मेला प्रशासन की ओर से निमंत्रण मिलने से पहले साधु-संतों में नाराजगी भी थी। कुछ संतों ने पूर्व में इस विषय पर नाराजगी जाहिर की थी कि उन्हें अर्धकुंभ को लेकर आमंत्रण नहीं मिला है। अब निमंत्रण मिलने के बाद साधु-संतों में उत्साह का माहौल है।

बड़ा अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से निमंत्रण प्राप्त हुआ है। बैठक के बाद कुंभ मेले की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि छह वर्ष बाद अर्धकुंभ मेले का आयोजन होता है और यह सनातन धर्म के लिए गौरव की बात है। सभी साधु-संत अन्य स्नान पर्वों की तर्ज पर इस भव्य आयोजन में भाग लेंगे।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने