बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो ममेरे भाइयों की मौत।

गैरसैंण/चमोली: चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना बाइक और विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर से हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9 बजे राहुल (28 वर्ष, पुत्र भवान सिंह) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष, पुत्र रणजीत सिंह), निवासी रामणी नंदानगर, किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर निजमुला से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिरही में बीआरओ कैंप के पास पहुंचे, तभी चमोली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को चमोली थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के चलते राहुल ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार में दो दिन में तीन हादसे, चार लोगों की गई जान

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले गुरुवार को हरिद्वार जिले में दो बड़े सड़क हादसे हुए थे। सुबह के समय पासपोर्ट बनवाने जा रहे दो भाइयों की बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई थी। टक्कर के बाद दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े और तभी तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं हरिद्वार में दूसरा हादसा गुरुवार देर शाम हुआ, जब एक व्यापारी अपने परिवार के साथ कार से जा रहा था। रास्ते में एक पिकअप वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके अलावा बुधवार को भी हरिद्वार के पथरी इलाके में निर्भय फार्म के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक सवार इदरीश की मौत हो गई थी।

लगातार हो रहे इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने