लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर फिर कहर, पिकअप की टक्कर से ज्वालापुर के व्यापारी की मौत ।

हरिद्वार: लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कनखल थाना क्षेत्र के मिस्सरपुर स्थित मैंगो फॉर्म हाउस के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ज्वालापुर निवासी व्यापारी बिजेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिकअप की टक्कर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर के चौहानान मोहल्ला निवासी टेंट हाउस कारोबारी बिजेंद्र कुमार गुरुवार देर शाम कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार मिस्सरपुर स्थित मैंगो फॉर्म हाउस के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बिजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बिजेंद्र कुमार को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय कार में उनकी पत्नी समेत चार लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

हादसे के तुरंत बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई मौत की खबर से कारोबारी के घर में कोहराम मच गया है।

पुलिस का बयान

कनखल थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि सड़क हादसे में व्यापारी बिजेंद्र कुमार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

एक ही दिन में कनखल क्षेत्र में दो हादसे, तीन लोगों की मौत

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह इसी लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर जियापोटा गांव के पास सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। दोनों भाई पासपोर्ट बनवाने के लिए घर से निकले थे। पहले उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकराई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को कुचल दिया। डंपर के नीचे आने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

लगातार हादसों से उठ रहे ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल

इसके बाद शाम के समय मिस्सरपुर फॉर्म हाउस के पास दूसरा बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कारोबारी की जान चली गई। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब एक माह पहले जगजीतपुर में भी एक छात्र की डंपर से कुचलकर मौत हो गई थी, जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा और जाम किया था।

सोशल मीडिया पर भी ट्रैफिक प्लान को लेकर नाराजगी जताई जा रही है। लोग दिन के समय भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और हरिद्वार–पुरकाजी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने