रुड़की: मंगलौर पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी बरामद

रुड़की। हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण के मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने अपहृत नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 2 दिसंबर 2024 को मंगलौर कोतवाली में एक तहरीर दी गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि गांव का ही रहने वाला मोहम्मद अब्बास उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पॉक्सो अधिनियम और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

बताया गया कि आरोपी मोहम्मद अब्बास बेहद शातिर किस्म का अपराधी था। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने परिजनों के माध्यम से यह अफवाह फैला दी कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई चला गया है और देहरादून से फ्लाइट पकड़कर निकल चुका है। एक ओर जहां आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज थी, वहीं दूसरी ओर उसके परिजन उसके विदेश में होने की बात बताते रहे, जिससे पुलिस जांच को भ्रमित करने की कोशिश की गई।

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच शुरू की और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी। लंबे समय तक पूर्व नियोजित रणनीति के चलते आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

पॉक्सो अधिनियम से जुड़ा मामला होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी और अपहृता की बरामदगी को प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।

इसी दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला कि आरोपी दुबई नहीं बल्कि हैदराबाद में रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने हैदराबाद में डेरा डालकर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही आरोपी के मंगलौर लौटने की सूचना मिली, 17 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्बास को हिरासत में ले लिया। साथ ही नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मंगलौर कोतवाली में एक साल पहले पॉक्सो और अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से पुलिस आरोपी और अपहृता की तलाश में जुटी थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

देहरादून: सेलाकुई में नशा तस्कर गिरफ्तार, तीन किलो गांजा बरामद

देहरादून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई थाना पुलिस ने तीन किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक प्राइवेट कॉलेज में एग्रीकल्चर बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र है।

आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात तरुण यादव निवासी माधोपुर, बिहार से हुई थी, जिसने उसे गांजा बेचकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी तरुण यादव से गांजा खरीदकर लाया था और उसे स्थानीय नशेड़ियों, शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था।

हालांकि इससे पहले ही सेलाकुई थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें