हल्द्वानी: थार से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस सख्त कार्रवाई के मूड में

पुलिस की सख्ती के बावजूद उत्तराखंड में रईसजादों की स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। स्टंट के चक्कर में जहां युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, वहीं सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी से सामने आया है, जहां आंधी रात को नैनीताल रोड पर थार गाड़ी से खतरनाक स्टंटबाजी की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

स्टंटबाजी का वीडियो हल्द्वानी शहर का बताया जा रहा है

उत्तराखंड में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें युवाओं को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर सड़कों को स्टंट का मैदान बना रहे हैं। फिलहाल जो वीडियो सामने आया है, वह हल्द्वानी का बताया जा रहा है, जिसमें थार चालक खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है।

शहीद पार्क के ठीक सामने बीच सड़क पर किया गया स्टंट

हल्द्वानी के शहीद पार्क के ठीक सामने बीच सड़क पर थार से कई बार खतरनाक स्टंट किए गए। थार से की गई इस स्टंटबाजी को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह बीच सड़क पर थार से खतरनाक करतब दिखाए जा रहे हैं।

एक कार से टकराने से बाल-बाल बची थार

वीडियो देखकर साफ कहा जा सकता है कि स्टंट के दौरान थार सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार से टकराने से बाल-बाल बची। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस

मामला सामने आने के बाद नैनीताल पुलिस हरकत में आ गई है। नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि देर रात हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर एक ब्लैक थार से स्टंटबाजी किए जाने की सूचना मिली है। इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही थार वाहन की पहचान कर उसके मालिक का पता लगाया जाएगा और उसी के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि न सिर्फ ड्राइवर, बल्कि उसके परिजनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने