हल्द्वानी में थार से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी को वाहन समेत किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सड़क पर जानलेवा स्टंट करना एक रईसजादे को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को थार वाहन सहित गिरफ्तार करते हुए वाहन सीज कर दिया है। साथ ही आरोपी के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। एसएसपी नैनीताल ने साफ शब्दों में कहा है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें हल्द्वानी–नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क के पास एक युवक थार वाहन से खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा था। रात के अंधेरे में टायरों की तेज आवाज और सड़क पर अनियंत्रित वाहन ने आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों में दहशत फैला दी। स्टंट के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही मामला एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के संज्ञान में आया। उन्होंने तत्काल हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देशों के क्रम में पुलिस ने जांच करते हुए देर रात आरोपी को थार वाहन सहित हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह, निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। खतरनाक और उतावलेपन से वाहन चलाने के आरोप में थार को सीज कर दिया गया है, जबकि ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी जारी है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और किसी भी तरह की स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। पुलिस की नजर लगातार ऐसे असामाजिक तत्वों पर बनी हुई है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 12 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 9 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 26 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल