उत्तरकाशी: सीमांत उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में बाइक समेत नदी में गिरे होमगार्ड जवान की लाश बरामद

उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां बाइक समेत नदी में गिरे होमगार्ड जवान का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी और गहरी खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद उसे जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

मोरी में मोताड़ पुल के पास नदी में गिरी बाइक

दरअसल, उत्तरकाशी के मोरी थाने से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि मोरी से करीब तीन किलोमीटर दूर मोताड़ पुल के पास एक बाइक नदी में गिरी हुई है। बाइक को देखकर इस बात की आशंका जताई गई कि बाइक सवार व्यक्ति भी नदी में गिर गया होगा।

नदी में मिली बाइक, चला सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ कांस्टेबल देवेंद्र कंडियाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने नदी और आसपास के दुर्गम क्षेत्र में सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी से बाइक को बरामद किया गया और सवार की तलाश तेज की गई।

नदी से होमगार्ड जवान का शव बरामद

वहीं, सर्चिंग के दौरान पता चला कि बाइक पर एक होमगार्ड जवान सवार था, जो 25 दिसंबर की शाम से लापता चल रहा था। तमाम प्रयासों के बाद एसडीआरएफ की टीम ने लापता होमगार्ड जवान का शव नदी से बरामद किया। इसके बाद शव को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

बाइक हादसे में मौत

मृतक की पहचान भरत सिंह पुत्र सब्बल सिंह (उम्र 57 वर्ष) निवासी ग्राम बलाड़ी, नौगांव, उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

होमगार्ड जवान था भरत सिंह

बताया जा रहा है कि भरत सिंह होमगार्ड जवान था, जो इस हादसे का शिकार हो गया। हालांकि हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसे

बता दें कि उत्तराखंड में आए दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान जा रही है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खासतौर पर लापरवाही से वाहन चलाना, शराब का सेवन, तेज रफ्तार और खस्ताहाल सड़कें हादसों की बड़ी वजह बन रही हैं। बीते रोज भी नैनबाग क्षेत्र में एक बाइक हादसा हुआ था, जिसमें एक युवक की जान चली गई थी।

उधर, होमगार्ड जवान भरत सिंह की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 14 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल