देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर फिर सियासी घमासान, उर्मिला सनावर के आरोपों पर दुष्यंत गौतम का तीखा बयान

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा सुर्खियों में है। इसकी वजह खुद को भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर का वीडियो है, जिसमें वह इस मामले को लेकर नए खुलासे करने का दावा कर रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच अब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने उर्मिला सनावर के आरोपों पर खुलकर अपना पक्ष रखा है।

दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 47 वर्ष राजनीति और सामाजिक क्षेत्र को समर्पित किए हैं। उन्होंने हमेशा नैतिक मूल्यों, भारतीय जनता पार्टी की प्रमाणिकता और समाज में महिलाओं व बेटियों के सम्मान को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज तक उनके चरित्र को लेकर कभी कोई आरोप या विवाद सामने नहीं आया है।

“बड़े दुख के साथ आपके सामने आ रहा हूं”

दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा,

“आज बड़े दुखी होकर मैं आपके सामने आ रहा हूं। कुछ असामाजिक और गलत प्रवृत्ति के लोग मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को मैं आगाह करना चाहता हूं। जिस तरह से मीडिया और सोशल मीडिया में वीडियो चल रहे हैं और मेरे नाम पर दुष्प्रचार किया जा रहा है, उस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। यह मामला जहां से शुरू हुआ, वहां से जांच हो, संबंधित व्यक्ति से तथ्य लिए जाएं और उन तथ्यों की प्रमाणिकता परखी जाए। इसके लिए मैं हर तरह से तैयार हूं।”

गृह विभाग को लिखा पत्र, मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी

दुष्यंत कुमार गौतम ने साफ किया कि जिन लोगों ने भी उनकी छवि धूमिल करने का काम किया है, उन सभी की जांच की जाएगी। इसके लिए उन्होंने गृह विभाग को पत्र भी लिखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति या समूह ने यह षड्यंत्र रचा है, उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया जाएगा।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा,

“मेरे विरोध में अगर एक भी शब्द या कार्य ऐसा साबित होता है, तो उसे सबूतों के साथ पेश करें। मैं अपने राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जीवन से संन्यास ले लूंगा। लेकिन बार-बार उस बेटी का नाम लेकर षड्यंत्र रचने और उसे बदनाम करने का काम करना सही नहीं है। इससे मेरे भी चरित्र हनन का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों को कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए।”

फिर गरमाई प्रदेश की राजनीति

उर्मिला सनावर के वीडियो और दुष्यंत गौतम के तीखे बयान के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष जहां इस मामले को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं भाजपा इसे साजिश और दुष्प्रचार करार दे रही है। फिलहाल यह मुद्दा एक बार फिर उत्तराखंड की सियासत के केंद्र में आ गया है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 14 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल