रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत के बाद गाबा चौक पर बवाल ।

शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रुद्रपुर के गाबा चौक का है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रुद्रपुर के गाबा चौक पर हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार रमपुरा निवासी बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही रमपुरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक सड़क पर हंगामा किया और हाईवे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति शांत हो सकी।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात काशीपुर–सितारगंज हाईवे पर गल्ला मंडी चौराहे के पास एक ट्रक ने बाइक से घर लौट रहे बबलू को रौंद दिया। आनन-फानन में घायल बबलू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बबलू के दोस्त ने ट्रक का पीछा कर उसे गाबा चौक पर रोक लिया। इसके बाद जैसे ही स्थानीय लोगों को युवक की मौत की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और पुलिस पर चालक को बचाने के आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे और उग्र युवकों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और जाम खुलवाया।

इस संबंध में सीओ सिटी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। चालक और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने, दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और गाबा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी अन्य परिवार को अपने प्रियजन को न खोना पड़े।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल