नए साल में बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट ।

देहरादून: उत्तराखंड में साल के अंत तक बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों को भले ही निराशा हाथ लगी हो, लेकिन नए साल की शुरुआत में मौसम उनके लिए राहत लेकर आ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिसंबर माह में भी बारिश नहीं होने के कारण ठंड तो बढ़ी है, लेकिन नमी की कमी से इसे “सूखी ठंड” माना जा रहा है। अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

बारिश और बर्फबारी की संभावना

देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। हालांकि प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

कोहरे और शीत दिवस को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। उधम सिंह नगर, देहरादून और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आसमान आंशिक से लेकर मुख्यतः बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बादल विकसित हो सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कोहरे से विजिबिलिटी घटी

गौरतलब है कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ी जिलों में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और शीत दिवस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कई मार्गों पर घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। वाहन चालक लाइट जलाकर आवागमन कर रहे हैं और कम दृश्यता के चलते हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल