मसूरी: नए साल के जश्न में अराजकता, युवकों ने माल रोड का बैरियर कार से तोड़ा, वीडियो किया वायरल

मसूरी। नए साल का जश्न मनाने मसूरी पहुंचे कुछ युवकों ने पर्यटन नगरी की कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए माल रोड पर लगे बैरियर को कार से तोड़ दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जबकि आरोपियों ने खुद इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए मसूरी नगर पालिका और पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद जांच तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, नए साल की रात कुछ युवक कार में सवार होकर माल रोड पहुंचे थे। नियमों के तहत वाहनों को बैरियर पर रोका जा रहा था, लेकिन युवकों ने वहां तैनात कर्मियों की अनदेखी करते हुए कार नहीं रोकी। तेज रफ्तार में कार दौड़ाते हुए उन्होंने पिक्चर पैलेस के पास लगे माल रोड बैरियर को तोड़ते हुए आगे निकल गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ अन्य वाहनों ने भी बैरियर तोड़ने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हैरान करने वाली बात यह रही कि युवकों ने बैरियर तोड़ने की घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर माल रोड पर लगे बैरियर को क्षतिग्रस्त होते हुए देखा जा सकता है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

मसूरी नगर पालिका के सहायक अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि बैरियर तोड़ना कानून व्यवस्था और सार्वजनिक संपत्ति दोनों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मसूरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

मसूरी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाल मनोज जैसवाल ने बताया कि संबंधित वाहन का नंबर ‘अप्लाइड फॉर’ था, इसके बावजूद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन और युवकों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही जिस इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो वायरल किया गया है, उसकी भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

कोतवाल ने स्पष्ट किया कि पर्यटन नगरी मसूरी में इस तरह की अराजकता, नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि नए साल का जश्न जिम्मेदारी और नियमों के दायरे में रहकर मनाएं। मसूरी जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थल पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल