हल्द्वानी में युवक की गोली मारकर हत्या, भाजपा पार्षद गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासन

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में 4 जनवरी की देर रात 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने भाजपा पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद सोमवार को आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी की गई। वहीं, भाजपा ने भी मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी पार्षद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के गायत्री होटल के पास का है, जहां 4 जनवरी की रात नितिन लोहनी (22 वर्ष), निवासी जज फार्म हल्द्वानी, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई पीयूष लोहनी की तहरीर पर रामपुर रोड क्षेत्र के भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, नितिन लोहनी अपने दोस्त कमल भंडारी के साथ गौला पार गया हुआ था। देर रात घर लौटते समय नितिन ने कमल से कहा कि उसका दोस्त जय, जो पार्षद का बेटा है, उसके घर से मिलकर चलते हैं। प्रत्यक्षदर्शी कमल भंडारी के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने जय के घर की डोर बेल बजाई, कुछ देर बाद पार्षद अमित बिष्ट बंदूक लेकर बालकनी में आया और गाली-गलौज करने लगा। जब नितिन और कमल ने इसका विरोध किया तो पार्षद उत्तेजित हो गया और कथित तौर पर फायर झोंक दिया। गोली नितिन को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पार्षद अमित बिष्ट निवासी गायत्री होटल से एसकेएम स्कूल नहर रोड के खिलाफ धारा 103(1) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था और सोमवार को उसकी गिरफ्तारी कर ली गई।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया,

“युवक की हत्या के मामले में आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

इस बीच, पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पार्षद ने घटना के बाद खुद को पीड़ित बताकर पुलिस को सूचना देने की कोशिश की थी। नाम न बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमित बिष्ट ने कोतवाली के एक पुलिस कर्मी को फोन कर दावा किया था कि देर रात दो लोग उसके घर आए थे और फायरिंग की थी, जिसके जवाब में उसने भी फायर किया। उसने यह भी कहा कि गोली युवक के पैर में लगी है, जबकि दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। हालांकि, जांच में यह दावा गलत पाया गया।

वहीं, राजनीतिक स्तर पर भी कार्रवाई करते हुए भाजपा ने आरोपी पार्षद के खिलाफ कदम उठाया है। 5 जनवरी की देर शाम भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने पत्र जारी कर हत्या के आरोप में गिरफ्तार पार्षद अमित बिष्ट को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल