देहरादून में मृत मुर्गों की सप्लाई का खुलासा, नगर निगम की कार्रवाई से हड़कंप

देहरादून: अगर आप भी चिकन खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। देहरादून में खाने के लिए लाए जा रहे मुर्गों को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम की टीम ने एक ऐसे वाहन को पकड़ा है, जिसमें जिंदा मुर्गों के साथ-साथ बड़ी संख्या में मृत मुर्गे भी लाए जा रहे थे। यह न सिर्फ खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

घटना 5 जनवरी की सुबह की है, जब देहरादून नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना अपनी टीम के साथ शहर में निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर मुर्गियों से भरे एक वाहन पर पड़ी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वाहन में मृत मुर्गे भी मौजूद हैं। जब नगर निगम की टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा और परेड ग्राउंड क्षेत्र में नो एंट्री जोन की तरफ वाहन मोड़कर भाग निकला।

नगर निगम की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और रायपुर रोड स्थित चुन्ना भट्टा के पास उसे इंटरसेप्ट कर रोक लिया। वाहन की तलाशी के दौरान जिंदा मुर्गों के बीच एक-एक कर कुल 65 मृत मुर्गे बरामद हुए। इसके बाद नगर निगम की टीम ने सभी मृत मुर्गों को वाहन से उतरवाकर नियमानुसार डिस्पोज कराया और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

इस मामले को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने कहा,

“जिस तरह की घटना आज सामने आई है, उसे देखते हुए अब नगर निगम की टीम ऐसे वाहनों की नियमित चेकिंग के साथ-साथ दुकानों में रखे मुर्गों की भी जांच करेगी।”

मुर्गियों से हो सकते हैं कई गंभीर रोग

विशेषज्ञों के अनुसार, मुर्गियों और अन्य पक्षियों में अक्सर बर्ड फ्लू (H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस) जैसे संक्रमण के मामले सामने आते रहते हैं। इस बीमारी से संक्रमित मुर्गियां बीमार हो जाती हैं और कई मामलों में उनकी मौत भी हो जाती है। बर्ड फ्लू से ग्रसित मुर्गे का मांस या अंडे खाने से इंसानों की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। यही कारण है कि कहीं भी बर्ड फ्लू का मामला सामने आने पर संक्रमित मुर्गियों को मारकर दफनाया या नष्ट कर दिया जाता है।

नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि मृत या बीमार मुर्गों की सप्लाई सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है। भविष्य में इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे मांस खरीदते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नगर निगम या प्रशासन को दें।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल