रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में त्योहार के दिन हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। टेड़ा गांव के पास ओवरटेक के दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से जा रहे थे और टेड़ा गांव के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रहे उनके साथी दूसरी बाइक से दोनों घायलों को रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रवि खत्री को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रवि खत्री के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अभी पढ़ाई कर रही है। रवि की शादी दो साल पहले ही हुई थी और उसकी एक साल की मासूम बेटी भी है। वह अपने परिवार का एकमात्र वारिस था और हाल ही में उसके पिता हीरा सिंह ने उसके लिए दूध की डेयरी भी शुरू करवाई थी, ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

हादसे में रवि के साथ बाइक पर सवार 22 वर्षीय सुमित बोरा पुत्र जसवंत बोरा, निवासी बासिटीला, गंभीर रूप से घायल हो गया। सुमित की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर सारिक ने बताया कि यह एक सड़क दुर्घटना का मामला है। ओवरटेक करते समय बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि रवि खत्री को अस्पताल लाने पर ब्रो-डेड घोषित किया गया था, जबकि सुमित के सिर में गहरी चोट थी और उसके कान से खून निकल रहा था, जिस कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि आगामी अप्रैल माह में रवि की बहन की शादी भी होनी थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लखनपुर में घर पर गिरा विशालकाय सूखा पेड़, बड़ा हादसा टला

इधर, रामनगर के लखनपुर इलाके में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज से सटे आबादी क्षेत्र लखनपुर में करन सिंह के मकान पर रात करीब 12 बजे एक विशालकाय सूखा पेड़ अचानक टूटकर गिर गया।

घटना के समय करन सिंह, उनकी पत्नी और बच्चे कमरे के अंदर सो रहे थे। अचानक तेज धमाके जैसी आवाज से पूरे परिवार की नींद खुल गई। करन सिंह ने बताया कि जब सूखा पेड़ छत पर गिरा तो आवाज इतनी भयावह थी कि उन्हें ऐसा लगा मानो कोई ब्लास्ट हो गया हो। पेड़ गिरते ही छत का लेंटर टूट गया और ईंटें कमरे के अंदर गिर पड़ीं।

उन्होंने बताया कि ईंटें ठीक उनके बेड के पास गिरीं, जहां वे परिवार के साथ सो रहे थे। गनीमत रही कि मलबा सीधे उनके ऊपर नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया। करन सिंह के अनुसार, बाहर निकलने पर देखा गया कि विशालकाय पेड़ पूरे मकान की छत पर गिरा हुआ था। पेड़ की चपेट में आने से घर की रेलिंग, दीवार, लेंटर और छत पर रखी पानी की टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में मकान को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

मामले पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज के रेंज अधिकारी नवीन पांडे ने बताया,

“बीती रात करीब 12 बजे करन सिंह के घर पर एक सूखा पेड़ गिरने की सूचना मिली है। विभाग के स्टाफ को मौके पर भेज दिया गया है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह नियमानुसार की जाएगी।”

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे के बाद से परिवार और आसपास के लोग सहमे हुए हैं।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल