उत्तराखंड में राशन कार्ड ई-केवाईसी अधूरी, सरकार ने दोहराया—पात्र लाभार्थी को राशन से वंचित नहीं किया जाएगा

देहरादून: उत्तराखंड में राशन कार्डों की ई-केवाईसी को लेकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अब भी पूरी तरह साकार नहीं हो पाई है। तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी प्रदेश में करीब 20 फीसदी राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी लंबित है, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को राशन से वंचित नहीं किया जाएगा।

बायोमेट्रिक और रेटिना स्कैन से होनी थी पहचान

ई-केवाईसी प्रक्रिया के तहत सीधे लाभार्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन या फिर आंख की रेटिना स्कैन के जरिए राशन कार्ड की पहचान सुनिश्चित की जानी थी। इसका उद्देश्य यह था कि केवल वास्तविक लाभार्थी को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उसका नाम सरकार के डिजिटल डाटा में विधिवत दर्ज हो सके।

अभ्यर्थियों की भूमिका भी अहम

खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, इस अभियान में लाभार्थियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही है। सरकार की ओर से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए गए और पात्र लोगों की मांग पर ई-केवाईसी की समय सीमा दो बार बढ़ाई गई। इसके बावजूद अंतिम तिथि तक विभाग केवल करीब 80 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल कर सका।

मंत्री रेखा आर्या का आश्वासन

खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जो लोग ई-केवाईसी से छूट गए हैं, उनके मामलों की गहन जांच की जाएगी कि वे किन कारणों से प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंभीर बीमारी, दिव्यांगता या बायोमेट्रिक और रेटिना सत्यापन में तकनीकी दिक्कतों के कारण जिन लाभार्थियों को ई-केवाईसी में पहले ही छूट दी गई है, उन्हें राशन मिलने में कोई बाधा नहीं आएगी।

उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसे किसी भी पात्र व्यक्ति को राशन से वंचित नहीं किया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी कोई योग्य लाभार्थी छूट जाता है, तो राज्य सरकार इस विषय में भारत सरकार से अनुरोध करेगी, ताकि सभी को सरकारी राशन का लाभ मिल सके।

दूरस्थ गांवों में अब भी चुनौती

सरकार ने माना है कि खासकर नेटवर्क विहीन और दूरस्थ गांवों में ई-केवाईसी कराना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। कनेक्टिविटी की कमी और तकनीकी संसाधनों के अभाव के चलते कई क्षेत्रों में प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में विभाग अब विशेष शिविरों और वैकल्पिक तकनीकी व्यवस्था के जरिए शेष लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी कराने की दिशा में काम कर रहा है।

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल