देहरादून: मानसखंड यात्रा को मिलेगी मजबूत सड़क कनेक्टिविटी, पहले चरण में चार सड़कों पर काम शुरू

देहरादून: उत्तराखंड सरकार गढ़वाल मंडल के बाद अब कुमाऊं मंडल में भी धार्मिक पर्यटन को नई गति देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर मानसखंड क्षेत्र में स्थित पौराणिक मंदिरों को जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 17 सड़कों के निर्माण की योजना पर अमल शुरू हो चुका है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे ने बताया कि मानसखंड यात्रा से जुड़ी सड़कों को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद पहले चरण में चार सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा शेष सड़कों के लिए डीपीआर तैयार करने, भूमि अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रोजेक्ट को अगले दो से तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सचिव पांडे ने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद कुमाऊं मंडल के 16 प्राचीन और पौराणिक महत्व वाले मंदिरों तक मजबूत सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार की मंशा है कि जिस तरह गढ़वाल क्षेत्र में चारधाम यात्रा के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, उसी तरह कुमाऊं क्षेत्र में भी धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा मिले।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से कुमाऊं क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है।

इसके अलावा सचिव पंकज पांडे ने कैंची धाम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में नैनीताल के पास स्थित कैंची धाम में नीम करोली बाबा के श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है। इसी समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कैंची धाम के लिए एक अलग नई सड़क की योजना तैयार की गई है।

उन्होंने बताया कि यह नई सड़क कैंची धाम मंदिर के पीछे की ओर से बनाई जा रही है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग से अलग होगी। सड़क की कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है और अब इसे पक्की सड़क के रूप में विकसित किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य इस वर्ष जून में लगने वाले कैंची धाम मेले से पहले इस सड़क को तैयार करने का है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 26 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने