रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि घटनाक्रम के बाद डीएम से मंदिर समिति की वार्ता, सामाजिक कार्यकर्ताओं को नहीं मिला समय

अगस्त्यमुनि में बीते बृहस्पतिवार को हुए घटनाक्रम के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को अगस्त्य ऋषि मंदिर समिति का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करने रुद्रप्रयाग पहुंचा। जिलाधिकारी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुख्यालय के गुलाबराय स्थित एक होटल में मुलाकात की, जहां समिति ने अपना पक्ष रखा। वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान समेत करीब 30 लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन उनकी जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी।

मिली जानकारी के अनुसार, मुनि महाराज की देवरा यात्रा के दौरान गुरुवार को हुए घटनाक्रम के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने देर सायं 52 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी प्रकरण को लेकर शुक्रवार को अगस्त्य ऋषि मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत 11 लोग जिलाधिकारी से वार्ता करने रुद्रप्रयाग पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने समिति के प्रतिनिधियों को पूरे मामले में प्रशासन की स्थिति और कारणों से अवगत कराया।

इधर, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान के नेतृत्व में पंचकोटी गांव के लोग भी जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। बताया गया कि करीब एक घंटे तक कलेक्ट्रेट में इंतजार करने के बावजूद उनकी मुलाकात डीएम से नहीं हो पाई। जानकारी दी गई कि इस दौरान जिलाधिकारी क्षेत्र भ्रमण और निरीक्षण पर थे। निराश होकर सभी लोग वापस लौट गए।

त्रिभुवन चौहान ने आरोप लगाया कि पंचकोटी गांव के लोगों को जिलाधिकारी ने मुख्य बाजार के गुलाबराय स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया, जबकि उनके साथ आए अन्य लोग कलेक्ट्रेट में डीएम का इंतजार करते रहे। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में निराशा और असंतोष व्याप्त है।

उधर, बीते बृहस्पतिवार को गोल गेट तोड़े जाने के बाद मुनि महाराज की डोली ने खेल मैदान अगस्त्यमुनि स्थित अपने गद्दी स्थल में भोग चढ़ाने के बाद शाम करीब छह बजे अगस्त्य मंदिर के लिए प्रस्थान किया। शुक्रवार सुबह डोली ने मंदिर से पुनः यात्रा शुरू की और नाकोट तथा बसंत बिहार क्षेत्र का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान डोली यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु साथ चल रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध अगस्त्य मंदिर में विराजमान मुनि महाराज की डोली 15 वर्षों बाद दिवारा यात्रा पर निकली है। मुनि महाराज केदारघाटी के 364 गांवों के आराध्य देव माने जाते हैं और वर्तमान में वे अपने दिवारा भ्रमण पर हैं। देवरा यात्रा के दौरान हुए हालिया घटनाक्रम और दर्ज मुकदमों के चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने