रुद्रपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति की मौत, इलाके में शोक की लहर

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। नेशनल हाईवे-109 पर हुए इस हादसे में एक अज्ञात वाहन ने दंपत्ति की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय ट्रांसपोर्ट नगर के पास अचानक हुए इस हादसे में दंपत्ति संभल भी नहीं पाए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए लालकुआं कोतवाली पुलिस के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ और परिवहन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान बजरी कंपनी, लालकुआं निवासी रामनिवास शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा और उनकी पत्नी मालती शर्मा के रूप में हुई है। पप्पू शर्मा सेंचुरी पेपर मिल में ठेका श्रमिक के तौर पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि दंपत्ति वीआईपी गेट क्षेत्र में परिवार से जुड़ी एक बुजुर्ग महिला के निधन की सूचना मिलने पर वहां जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर चिंता जताई है।

एसपी सिटी ने संयुक्त टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन विभाग के एआरटीओ, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और लालकुआं कोतवाल भी मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक पति-पत्नी लालकुआं से नगला की ओर जा रहे थे, तभी ट्रांसपोर्ट नगर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की गहन जांच के लिए संयुक्त टीम मौके पर तैनात की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने