खटीमा/लक्सर: लोहाघाट में रोडवेज बस के ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला; लक्सर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

खटीमा/लक्सर। उत्तराखंड के अलग–अलग जिलों से सड़क सुरक्षा से जुड़े दो गंभीर मामले सामने आए हैं। एक ओर चंपावत जिले के लोहाघाट में रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो जाने से बड़ा हादसा टल गया, वहीं हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

लोहाघाट में बस अड्डे से निकलते ही फेल हुए ब्रेक

19 जनवरी, सोमवार को चंपावत जिले के लोहाघाट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोहाघाट डिपो की एक रोडवेज बस सवारियों को लेकर काशीपुर के लिए रवाना होते ही बस अड्डे से करीब 10 मीटर की दूरी पर अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस चालक नंदन सिंह फर्त्याल ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बस को रेलिंग तोड़ते हुए सामने दीवार से टकरा कर रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गनीमत रही कि ब्रेक पहाड़ी मार्ग के किसी मोड़ पर फेल नहीं हुए। उस समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़भाड़ या अन्य वाहन मौजूद नहीं थे, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था। बस में सवार यात्री पूरी तरह भरे हुए थे और अचानक हुई घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरछी खड़ी हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

बस चालक नंदन सिंह फर्त्याल ने बताया कि बस की वर्कशॉप में जांच करवाई गई थी, लेकिन जैसे ही बस को स्टार्ट कर काशीपुर की ओर बढ़ाया गया, अचानक प्रेशर लीक हो गया और ब्रेक फेल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस अड्डे के अंदर से वाहनों का संचालन कर किसी तरह यातायात को सुचारू कराया गया। यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

गौरतलब है कि लोहाघाट डिपो में कुल 33 बसें हैं, जिनमें से 11 बसें अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही लोहाघाट से देहरादून जा रही एक रोडवेज बस में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई थी, जिसमें चालक, परिचालक और यात्रियों ने बस से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने रोडवेज बसों की तकनीकी स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लक्सर में बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में हबीबपुर कुड़ी गांव के पास सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ बताया जा रहा है, लेकिन इसकी जानकारी सुबह तब मिली जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा।

सूचना मिलते ही रायसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त की गई। मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र बाबूराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी कलसिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप जेके टायर फैक्ट्री में कार्यरत था और ड्यूटी समाप्त कर देर रात मोटरसाइकिल से अपने घर कलसिया लौट रहा था, इसी दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि हबीबपुर कुड़ी गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार वाहन और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को हरिद्वार–लक्सर रोड पर ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं रविवार देर शाम बाइक सवार दंपति को डंपर ने टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन वर्षीय मासूम बालक की भी जान चली गई थी। लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं।

Related Posts

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

देहरादून: राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुआ एक पुल फिर विवादों में आ गया है. प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित इस पुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 14 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 19 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 15 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 19 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 11 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 12 views
कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई