चमोली: नंदप्रयाग–नंदानगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; चालक की मौत

चमोली। जनपद चमोली के नंदप्रयाग–नंदानगर मोटर मार्ग पर सेरा गांव के समीप रविवार देर सायं एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। नंदानगर से नंदप्रयाग की ओर जा रही एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हिम्मत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह नंदानगर बाजार से अपने गांव सेरा लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

रविवार देर शाम मनीष कुमार द्वारा थाना नंदानगर को सूचना दी गई कि जाखणी, नंदानगर क्षेत्र में एक टैक्सी वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थाना नंदानगर की पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि वाहन संख्या UK11 TA 3251 सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है और चालक भी खाई में पड़ा हुआ है।

पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाते हुए चालक को खाई से बाहर निकाला। चालक की पहचान 26 वर्षीय सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सेरा, नंदानगर के रूप में हुई। रेस्क्यू के बाद घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा भरते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। हाल ही में मसूरी के पास कैंपटी फॉल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जहां कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। वहीं रविवार दोपहर हरिद्वार–लक्सर मार्ग पर कटारपुर गांव के पास कार और ई-रिक्शा की जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने