पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में दर्दनाक हादसा: स्विफ्ट कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम बोयल में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट कार संख्या यूके-05 टीए-5117 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब एक किलोमीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी एवं उपनिरीक्षक नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से खाई में गिरी कार तक पहुंच बनाई। वाहन में सवार शिवनाथ पुत्र प्रेमनाथ (उम्र लगभग 65 वर्ष) निवासी ग्राम बोयल को गंभीर अवस्था में बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं वाहन चालक भोपाल सिंह पुत्र शेर सिंह (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी ग्राम बोयल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि दोनों मृतक स्थानीय चौपाता कस्बे से अपने गांव बोयल की ओर जा रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।

गंगोलीहाट कोतवाल कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 एम्बुलेंस के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवनाथ को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर न्याय पंचायत पोखरी भेंरग के ग्राम बोयल क्षेत्र में हुई।

परिजनों के अनुसार चालक भोपाल सिंह का एक पुत्र है, जबकि शिवनाथ के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी संतानें विवाहित हैं। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

दुर्घटना के संभावित कारण

प्रथम दृष्टया हादसे के पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं, जिनमें—

  • तेज रफ्तार
  • लापरवाही से वाहन चलाना
  • शराब के नशे में गाड़ी चलाना
  • चालक का ध्यान भटकना
  • यातायात नियमों का उल्लंघन
  • थकान या नींद की स्थिति
  • सड़क की खराब हालत एवं मौसम

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने