उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड, किसानों को मिली बड़ी राहत

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते दिन से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिल स्टेशनों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे किसान और सेब काश्तकारों के लिए यह मौसम बड़ी राहत लेकर आया है। बीते दिन सुबह ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश और बर्फबारी से जहां खेती-किसानी को फायदा मिला है, वहीं पर्यटन से जुड़े होटल व्यवसायियों और पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। वहीं 2300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय कुहासा छा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि बीते दिन उत्तराखंड के कई प्रमुख हिल स्टेशनों में जमकर बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानी बेहद उत्साहित नजर आए और बर्फबारी का जमकर आनंद लेते दिखे। मौसम विभाग ने आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारियों ने एहतियातन पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में 24 जनवरी यानी आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

लंबे समय से स्थानीय लोग और पर्यटक बारिश व बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। वसंत पंचमी के दिन उनका यह इंतजार खत्म हुआ और मौसम मेहरबान हो गया। बारिश और बर्फबारी से जहां खेती-किसानी को राहत मिली है, वहीं प्राकृतिक जलस्रोतों और पर्यावरण को भी संजीवनी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में इस सर्दी का पहला स्नोफॉल दर्ज किया गया है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने