वसंत पंचमी पर पिथौरागढ़ में सीजन की पहली भारी बर्फबारी, चौकोड़ी-मुनस्यारी की चोटियां बर्फ से ढकीं, यातायात प्रभावित

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद वसंत पंचमी के पावन पर्व पर मौसम ने करवट ली और उच्च हिमालयी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़ जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। कई इलाकों में बर्फ की मोटी परत जमने से जहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया, वहीं काश्तकारों ने भी इसे फसलों के लिए शुभ संकेत बताया है। हालांकि, बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित करते हुए लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं।

जनपद के चौकोड़ी और मुनस्यारी क्षेत्रों में शुक्रवार रात भारी बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के बाद चारों ओर की चोटियां सफेद चादर में लिपट गईं, जिससे क्षेत्र की सुंदरता और बढ़ गई। बर्फबारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पर्यटक चौकोड़ी और मुनस्यारी जैसे पर्यटन स्थलों की ओर पहुंचने लगे।

इस बीच थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर कालामुनि के पास लगभग एक फीट तक हिमपात होने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। कई पर्यटक और स्थानीय लोगों के वाहन बर्फ में फंस गए। प्रशासन की ओर से सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया गया, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शाम छह बजे तक भी वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो सका। सड़क बंद रहने के चलते फंसे पर्यटकों को मुनस्यारी और नाचनी के स्थानीय होटलों में रुकना पड़ा, जबकि उनके वाहन मार्ग पर बर्फ में फंसे रहे।

आपदा प्रबंधन विभाग पिथौरागढ़ के अनुसार, सड़क खोलने के लिए शनिवार तड़के जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी गई है और मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। थल-मुनस्यारी मार्ग बंद होने के कारण शनिवार सुबह से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को मदकोट-जौलजीबी मार्ग से डायवर्ट किया गया है। चौकोड़ी और मुनस्यारी में बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे हैं। वहीं कालामुनि में फंसे अधिकांश पर्यटक अन्य वाहनों की सहायता से सुरक्षित आगे रवाना हो चुके हैं, जबकि करीब 20 वाहन अब भी बर्फ में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का कार्य जारी है।

उधर, शनिवार दोपहर के बाद मौसम साफ होने और धूप खिलने से ॐ पर्वत, आदि कैलाश, चौकोड़ी और मुनस्यारी क्षेत्र बर्फ की चमक से दमक उठे। बर्फबारी के चलते पूरे जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने शनिवार को जिले में अवकाश घोषित किया था।

एसडीएम बेरीनाग आशीष जोशी ने बताया कि चौकोड़ी क्षेत्र में काफी मात्रा में बर्फ जमी हुई है, लेकिन इलाके के सभी प्रमुख मार्ग खुले हुए हैं। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू है और वाहनों का आवागमन सामान्य बना हुआ है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने