रुद्रप्रयाग: थाना अगस्तमुनि क्षेत्र में पुलिस और SDRF की तत्परता से टला बड़ा हादसा

रुद्रप्रयाग जनपद के थाना अगस्तमुनि क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और SDRF की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। तिमली बैंड से आगे मोबाइल फोन पर बात करते समय संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार युवक गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते युवक को रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली। घायल युवक को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अगस्तमुनि भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बाइक सहित गहरी खाई में गिर गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अगस्तमुनि पुलिस और SDRF की टीम आवश्यक राहत एवं रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल पर रवाना हुई। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए खाई में उतरकर घायल युवक तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान अरविंद राणा (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह राणा, निवासी ग्राम मठिया, पोस्ट ऑफिस बक्सीर, तहसील बसुकेदार, थाना गुप्तकाशी के रूप में हुई है। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस से CHC अगस्तमुनि भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

SDRF ने दिखाई तत्परता और साहस

SDRF के उप निरीक्षक आशीष डिमरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पोस्ट रतूड़ा से SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि युवक लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था, जहां पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा था। SDRF टीम ने रोप तकनीक का उपयोग करते हुए खाई में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इस साहसिक रेस्क्यू अभियान के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और SDRF की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। वहीं रुद्रप्रयाग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, क्योंकि जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल