रुद्रपुर: समय पर पहुंची खाकी बनी देवदूत, पुलिस की तत्परता से युवक को मिला नया जीवन

रुद्रपुर: उधमसिंहनगर जनपद में खाकी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. सुल्तानपुरपट्टी क्षेत्र में घरेलू तनाव से जूझ रहे एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता से उसकी जान बचा ली गई. पुलिस ने न सिर्फ युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाला, बल्कि मौके पर ही उसकी काउंसलिंग कर उसे नया जीवन जीने की राह भी दिखाई.

घरेलू तनाव में युवक ने उठाया खौफनाक कदम

मामला सुल्तानपुरपट्टी के टांडा बंजारा इलाके का है, जहां एक युवक किराए के कमरे में रह रहा था. घरेलू कलह और मानसिक तनाव के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया. सुबह से युवक के कमरे से कोई हलचल न होने पर मकान मालकिन को अनहोनी की आशंका हुई. कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने तत्काल सुल्तानपुरपट्टी चौकी पुलिस को सूचना दी.

दरवाजा तोड़कर पुलिस ने बचाई जान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दरवाजा बंद होने और भीतर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस ने बिना देरी किए दरवाजा तोड़ दिया. कमरे के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था. युवक बिस्तर पर बेसुध पड़ा था और उसकी नब्ज बेहद धीमी हो चुकी थी. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चौकी प्रभारी ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया और युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

पुलिस और डॉक्टरों की मेहनत लाई रंग

अस्पताल में पुलिस और चिकित्सकों की संयुक्त कोशिशों से युवक की हालत में सुधार हुआ और वह मौत के मुंह से वापस लौट आया. होश में आने पर युवक ने पुलिस को बताया कि घरेलू कलह और लगातार मानसिक तनाव के कारण वह टूट चुका था, इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया गया युवक

पुलिस ने मौके पर ही युवक की काउंसलिंग की और उसे समझाया कि जीवन अनमोल है और समस्याओं का समाधान आत्महत्या नहीं है. स्थिति सामान्य होने पर युवक को उसके परिचितों और मकान मालकिन की मौजूदगी में सुरक्षित घर भेज दिया गया. युवक और उसके परिजनों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय व्यवहार के लिए आभार जताया.

आत्महत्या कोई समाधान नहीं

यदि किसी के भी मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र को लेकर चिंतित हैं और भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता है, तो तुरंत मदद लें.

आप स्नेहा फाउंडेशन की 24×7 हेल्पलाइन 044-24640050 पर कॉल कर सकते हैं.

इसके अलावा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) की हेल्पलाइन 9152987821 (सोमवार से शनिवार, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक) पर भी संपर्क किया जा सकता है.

याद रखें, हर समस्या का समाधान है और मदद हमेशा उपलब्ध है.

Related Posts

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

चमोली: उत्तराखंड के चर्चित सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाता नजर आ रहा है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए…

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग से जुड़े छह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 13 views
गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 19 views
देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 21 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान