श्रीनगर: वार्ड नंबर 3 स्वीत में निगम का पहला अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू, घर के पास मिलेंगी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

नगर निगम श्रीनगर की ओर से वार्ड संख्या 3 स्वीत में निगम के प्रथम अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से शहरी क्षेत्र के नागरिकों को अब उनके घर के नजदीक ही बेहतर, सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ओपीडी से टेलीमेडिसिन तक की सुविधा

अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ओपीडी सुविधा के साथ दवा वितरण, शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच, प्रसव पूर्व जांच एवं परामर्श, परिवार नियोजन संबंधी सलाह, विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपचार व परामर्श तथा आवश्यकतानुसार रेफरल की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा केंद्र में योग अभ्यास और आधुनिक टेलीमेडिसिन की निःशुल्क सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सोशल वर्कर भी अपनी सेवाएं देंगे, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को समय पर उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी

शुभारंभ अवसर पर वार्ड पार्षद उषा रावत, पार्षद आशीष नेगी, विजय चमोली, नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी ने कहा कि निगम का उद्देश्य है हर नागरिक को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 3 स्वीत में शुरू हुआ यह केंद्र महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और आम नागरिकों के लिए समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस वेलनेस सेंटर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

अनुभवी टीम करेगी संचालन

वेलनेस सेंटर का संचालन बॉम्बे शिवा हेल्थ सर्विस के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेन्द्र पासवान, डॉक्टर प्रणय हटवाल, जीएनएम नेहा, एमएसडब्ल्यू कुसुम और सपोर्टिंग स्टाफ आयुष व हरेंद्रलाल द्वारा किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए बड़ी और सकारात्मक शुरुआत बताते हुए खुशी जताई है। यह केंद्र निश्चित रूप से शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 20 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें