लक्सर : खानपुर विधायक Umesh Kumar  ने गिनाईं चार साल की उपलब्धियां, मंदिर जीर्णोद्धार को दिए 51 हजार ।

लक्सर क्षेत्र के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया और क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

विधायक उमेश कुमार ने जटाशंकर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मंदिर समिति को 51 हजार रुपये का दान भी दिया। उन्होंने कहा कि जटाशंकर महादेव मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है और क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था इस मंदिर से जुड़ी है। उन्होंने घोषणा की कि मंदिर के विकास और जीर्णोद्धार के लिए वह हर वर्ष अपने निजी व्यय से 5 लाख रुपये सहयोग देंगे।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि खानपुर क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि लक्सर बाईपास का निर्माण क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है। साथ ही सिडकुल क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें नौकरी की तलाश में बाहर न जाना पड़े।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। लक्सर में 100 बेड का अस्पताल निर्माणाधीन है। वहीं लंढौरा स्थित रजत पार्क के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की योजना में से 20 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इसके अलावा खानपुर से मोहनेवाला-बालावाली तक 17 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

विधायक ने आगामी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि बाणगंगा नदी पर 184 करोड़ रुपये की लागत से बांध निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। बांध के ऊपर एक पक्की सड़क भी बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि खानपुर क्षेत्र लंबे समय से पिछड़ा रहा है और यहां विकास कार्यों की अत्यधिक आवश्यकता है। उनका उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है। विधायक उमेश कुमार ने विश्वास जताया कि इन सभी योजनाओं से खानपुर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।

Related Posts

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ चुनावी तैयारियों का आगाज, महेंद्र भट्ट बोले- विकास कार्यों के दम पर फिर बनाएंगे सरकार देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव…

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद, नशे के अवैध कारोबार से जुटाए गए 3.54 लाख रुपये भी मिले रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 9 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 12 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 10 views
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

  • By Admin
  • November 25, 2026
  • 13 views
17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 15 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद