खटीमा : बनबसा नेपाल बॉर्डर पर 118 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

खटीमा/बनबसा: भारत-नेपाल सीमा पर नशे की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बनबसा बॉर्डर पर प्रतिबंधित इंजेक्शनों की खेप के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को बरामद माल सहित बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, धनुष पुल के समीप बंगाली बस्ती चौकी क्षेत्र में देर रात गश्त के दौरान एसएसबी की टीम ने केनाल कॉलोनी की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 118 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए, जिन्हें वह नेपाल ले जाने की फिराक में था।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान घनश्याम (35 वर्ष) निवासी महेंद्रनगर, जिला कंचनपुर (नेपाल) के रूप में बताई। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह इंजेक्शनों को भारत से खरीदकर नेपाल में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था।

एसएसबी ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी और बरामद इंजेक्शनों को बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीमा क्षेत्र में एसएसबी की लगातार सतर्कता के चलते तस्करी के प्रयास लगातार विफल किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की भी जांच में जुटी हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने