हरिद्वार: 2 साल की बच्ची का अपहरण, 4 घंटे में सकुशल बरामद; सीसीटीवी और सख्त चेकिंग से आरोपी फरार

हरिद्वार: पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दो साल की मासूम बच्ची को अगवा होने के महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। रात के अंधेरे में एक युवक फुटपाथ पर मां के साथ सो रही बच्ची को उठाकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की पांच टीमों की मुस्तैदी के चलते आरोपी हरिद्वार से बाहर नहीं निकल सका और ऋषिकुल तिराहे के पास बच्ची को छोड़कर भाग गया। मामले का खुलासा एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मायापुर चौकी में किया।

फुटपाथ से किया गया अपहरण

एसएसपी के अनुसार, बीती रात तुलसी चौक स्थित फुटपाथ पर एक महिला अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ सो रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बच्ची को उठाकर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

5 टीमों ने खंगाले 50 सीसीटीवी कैमरे

नगर कोतवाली पुलिस समेत कुल पांच संयुक्त टीमें गठित की गईं। संवेदनशील स्थानों, बॉर्डर, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। देवपुरा चौक के पास लगे कैमरे में युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी और तेज कर दी।

4 घंटे में सकुशल बरामदगी

हरिद्वार आने-जाने वाले वाहनों की गहन चेकिंग के बीच पुलिस ने मैन्युअल पेट्रोलिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर तलाश जारी रखी। लगातार दबाव के चलते आरोपी बच्ची को शहर से बाहर नहीं ले जा सका और ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

आरोपी की पहचान, तलाश जारी

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही संभावित बच्चा चोर गिरोहों की भी जांच की जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

मासूम को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Posts

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ चुनावी तैयारियों का आगाज, महेंद्र भट्ट बोले- विकास कार्यों के दम पर फिर बनाएंगे सरकार देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव…

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद, नशे के अवैध कारोबार से जुटाए गए 3.54 लाख रुपये भी मिले रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 9 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 13 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 10 views
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

  • By Admin
  • November 25, 2026
  • 13 views
17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 15 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद