हरिद्वार: सीएम धामी ने 2027 कुंभ के 234 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास, तैयारियों की हाई लेवल समीक्षा

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे। सुबह गुरुकुल हैलीपेड पहुंचने पर अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीसीआर भवन में वर्ष 2027 कुंभ मेले से जुड़े 34 विकास कार्यों के लिए 234 करोड़ रुपये की लागत का शिलान्यास किया।

कुंभ 2027 की हाई लेवल समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में 2027 कुंभ मेले को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ और मेलाधिकारी सोनिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़े सभी स्थायी और अस्थायी निर्माण कार्य तय समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अखाड़ों के साधु-संतों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है।

दिव्य और भव्य आयोजन का लक्ष्य

सीएम धामी ने कहा कि सनातन परंपराओं के अनुरूप 2027 का कुंभ मेला दिव्य और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्टेकहोल्डरों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

कुंभ मेले के मद्देनजर सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बिजली, सफाई और यातायात प्रबंधन को लेकर गाइडलाइन तय की गई है। सरकार का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु एक सकारात्मक और यादगार अनुभव लेकर जाएं।

2021 कुंभ से सबक, 2027 पर फोकस

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में आयोजित हरिद्वार कुंभ कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुआ था और कई व्यवस्थाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं। इस बार सरकार ने 2027 अर्द्धकुंभ को पूर्ण कुंभ की तर्ज पर भव्य रूप में आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। पेशवाई, धर्मध्वजा स्थापना, अखाड़ों की छावनियां और शाही स्नान की पारंपरिक व्यवस्थाएं भी होंगी।

मुख्यमंत्री इससे पहले संत समाज के साथ बैठक कर कुंभ को ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा कर चुके हैं। सरकार और संत समाज मिलकर आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

चारधाम यात्रा पर भी फोकस

चारधाम यात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा समय से पहले शुरू होगी और अप्रैल-मई में कपाट खुलने के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। स्कूलों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए भी विशेष प्रबंधन की योजना बनाई गई है।

हरिद्वार दौरे के दौरान सीएम धामी ने साफ किया कि 2027 कुंभ और आगामी चारधाम यात्रा को ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Related Posts

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ चुनावी तैयारियों का आगाज, महेंद्र भट्ट बोले- विकास कार्यों के दम पर फिर बनाएंगे सरकार देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव…

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद, नशे के अवैध कारोबार से जुटाए गए 3.54 लाख रुपये भी मिले रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 9 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 13 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 10 views
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

  • By Admin
  • November 25, 2026
  • 13 views
17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 15 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद