देहरादून: दोहरी पेंशन पर सख्त हुए सीएम धामी, सत्यापन और विधिक कार्रवाई को मंजूरी

देहरादून: प्रदेश में दोहरी पेंशन के मामलों के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी पेंशन के साथ-साथ वृद्धावस्था और विधवा पेंशन का लाभ ले रहे पेंशनर्स के सत्यापन और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण में हर स्तर पर उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश भी दिए हैं।

महालेखाकार की जांच में खुलासा

मामला तब उजागर हुआ जब महालेखाकार (लेखा परीक्षा) ने प्रदेश के पेंशनधारकों के रिकॉर्ड की समीक्षा की। जांच में पाया गया कि 1300 से अधिक ऐसे रिटायर्ड कर्मचारी हैं, जो अपने मूल विभाग से सेवानिवृत्ति पेंशन लेने के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी लाभ उठा रहे हैं।

इसके बाद महालेखाकार ने मुख्य सचिव और वित्त सचिव को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। यह पहली बार था जब दोहरी पेंशन का मामला इस स्तर पर सामने आया।

1377 पेंशनर्स की पहचान

मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने जांच के आदेश दिए। प्रदेश के सभी जिलों में सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई। जांच में कुल 1377 ऐसे पेंशनर्स की पहचान हुई, जो एक तरफ विभागीय रिटायरमेंट पेंशन ले रहे थे और दूसरी ओर वृद्धावस्था या विधवा पेंशन जैसी योजनाओं का भी लाभ उठा रहे थे।

सीएम के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अतिरिक्त लाभ लेना नियमों के विपरीत है।

सीएम ने दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतर्कता बरतने और सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जवाबदेही तय होगी

सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में केवल लाभार्थियों ही नहीं, बल्कि संबंधित विभागीय स्तर पर भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में दोहरी पेंशन के इस खुलासे ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि जांच के बाद कितनी सख्ती से कार्रवाई होती है और क्या भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकेगी।

Related Posts

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ चुनावी तैयारियों का आगाज, महेंद्र भट्ट बोले- विकास कार्यों के दम पर फिर बनाएंगे सरकार देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव…

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद, नशे के अवैध कारोबार से जुटाए गए 3.54 लाख रुपये भी मिले रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 9 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 13 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 10 views
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

  • By Admin
  • November 25, 2026
  • 13 views
17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 15 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद