देहरादून: सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ को अहम सफलता मिली है। एसटीएफ ने जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा चुका है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यूपीआई से किया था बाइक का भुगतान

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर आरोप है कि उसने अपनी यूपीआई आईडी के माध्यम से हरिद्वार में शूटरों द्वारा किराए पर ली गई बाइक का भुगतान किया था। जांच में यह वित्तीय लेन-देन अहम कड़ी के रूप में सामने आया है।

जिम के बाहर मारी गई थी गोली

13 फरवरी की सुबह सिल्वर सिटी मॉल में दो शूटरों ने उस समय विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह मॉल स्थित जिम से बाहर निकल रहा था। वारदात के बाद दोनों शूटर देहरादून से हरिद्वार की ओर फरार हो गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से पहले आरोपी हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे थे। देहरादून आने के लिए उन्होंने हरिद्वार से ही स्कूटी और मोटरसाइकिल किराए पर ली थी। हत्या के बाद वे उन्हीं वाहनों से वापस भाग निकले।

साजिशकर्ता की तलाश तेज

पुलिस कारोबारी राजकुमार सिंह के बेटे यशराज सिंह को इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मान रही है। आरोप है कि यशराज ने शूटरों को पैसे भेजे और उनके भागने की व्यवस्था की। बताया जा रहा है कि वह रेलवे में ठेकेदारी का काम करता है और झारखंड में आपराधिक तत्वों से संपर्क में रहा है।

शूटर अब भी फरार

घटना के 10 दिन बाद भी हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उत्तराखंड पुलिस की टीमें झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लगातार दबिश दे रही हैं। जांच एजेंसियां आपसी कड़ियों को जोड़ते हुए साजिश की पूरी परतें खोलने में जुटी हैं।

फिलहाल राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी को इस हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार शूटरों को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने