देहरादून: शिक्षा निदेशक मारपीट प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज, हिस्ट्रीशीटरों पर भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी

देहरादून: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से जुड़ा मारपीट मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला मुकदमा निदेशक अजय कुमार नौड़ियाल की शिकायत पर और दूसरा मुकदमा रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के गनर की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

पुलिस अब मौके पर हंगामा करने वाले हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

निदेशक की शिकायत पर मुकदमा

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौड़ियाल ने विधायक और उनके समर्थकों पर गाली-गलौच, मारपीट और गोली मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में स्कूल के नाम परिवर्तन को लेकर विधायक समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशक कक्ष में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विधायक पक्ष की भी शिकायत

वहीं विधायक के गनर कांस्टेबल सुशील रमोला की शिकायत पर भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें विधायक के साथ अभद्रता और हमले के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों मुकदमों की समानांतर जांच कर रही है।

वीडियो में दिखा हिस्ट्रीशीटर

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि वायरल वीडियो में कुछ लोग स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीडियो में एक व्यक्ति ऐसा भी नजर आया है, जिसका आपराधिक इतिहास रहा है और वह हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है। उसकी भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

एसएसपी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया गया है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की परतें खोलने में जुटी है।

Related Posts

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ चुनावी तैयारियों का आगाज, महेंद्र भट्ट बोले- विकास कार्यों के दम पर फिर बनाएंगे सरकार देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव…

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद, नशे के अवैध कारोबार से जुटाए गए 3.54 लाख रुपये भी मिले रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 9 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 13 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 10 views
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

  • By Admin
  • November 25, 2026
  • 13 views
17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 15 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद