रुद्रपुर: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, एक फायरमैन घायल; एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू

रुद्रपुर: शहर के शिमला बहादुर, फूलसूंगा क्षेत्र में बुधवार रात कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 8:02 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर दमकल विभाग तत्काल हरकत में आया। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद के नेतृत्व में फायर यूनिट रुद्रपुर मौके के लिए रवाना हुई।

प्लास्टिक कबाड़ से भड़की आग

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि गोदाम में भरे प्लास्टिक कबाड़ में आग तेजी से फैल रही थी। आग की तीव्रता को देखते हुए मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर दो डिलीवरी होज पाइपों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रुद्रपुर और पंतनगर फायर स्टेशन से अतिरिक्त फायर यूनिटें भी बुलाई गईं।

कुल तीन फायर यूनिटों ने संयुक्त रूप से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

एक फायरमैन घायल

अग्निकांड में खलील पुत्र जलील का प्लास्टिक कबाड़ जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के दौरान लीडिंग फायरमैन चंद्र प्रकाश के पैर में पिघला हुआ प्लास्टिक चिपक गया, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

अग्निशमन अधिकारी महेश चंद ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

देहरादून में भी लगी थी आग

गौरतलब है कि बीती रात देहरादून के लक्ष्मण चौक स्थित एक फर्नीचर वर्कशॉप में भी भीषण आग लग गई थी। वहां भी दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Posts

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ चुनावी तैयारियों का आगाज, महेंद्र भट्ट बोले- विकास कार्यों के दम पर फिर बनाएंगे सरकार देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव…

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद, नशे के अवैध कारोबार से जुटाए गए 3.54 लाख रुपये भी मिले रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 9 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 13 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 10 views
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

  • By Admin
  • November 25, 2026
  • 13 views
17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 15 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद