देहरादून/श्रीनगर: होली समारोह में बवाल, युवकों के सिर पर बोतल फोड़ी; कीर्तिनगर में मारपीट के विरोध में बाजार बंद

देहरादून/श्रीनगर: होली के जश्न के बीच देहरादून और टिहरी जिले के कीर्तिनगर में मारपीट की घटनाओं से माहौल तनावपूर्ण हो गया। देहरादून में होली समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें युवकों के सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी गई और युवतियों के साथ अभद्रता का आरोप लगा है। वहीं कीर्तिनगर में होली के दिन हुई मारपीट के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

वेडिंग प्वाइंट में होली कार्यक्रम के दौरान मारपीट

जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होली कार्यक्रम में यह विवाद हुआ। जोगीवाला निवासी आयुष बंगारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 मार्च को वह अपने साथियों श्रेयांश, अक्षत और अरिहंत के साथ होली समारोह में शामिल होने गए थे।

आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान करीब तीन बजे कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे और इसी दौरान वे आयुष के ऊपर गिर गए। आयुष के साथ मौजूद महिला मित्रों के सामने जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान उनके और उनके साथियों के सिर पर कांच की बोतल मार दी गई, जिससे वे घायल हो गए। साथ ही महिलाओं के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज भी की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अमित रांगड़, सार्थक रांगड़ और नितिन समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संजीत कुमार, थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कीर्तिनगर में मारपीट के बाद व्यापारियों का प्रदर्शन

वहीं दूसरी ओर कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में होली के दिन हुई मारपीट की घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बाजार बंद कर दिया और उपजिलाधिकारी कार्यालय कीर्तिनगर तथा कोतवाली का घेराव किया।

व्यापारियों का आरोप है कि होली के दिन कीर्तिनगर बाजार चेक पोस्ट के पास कुछ युवकों ने व्यापारियों के साथ अभद्रता की। इस दौरान कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। घटना में एक व्यापारी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

घटना के बाद व्यापारियों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों के नियमित संचालन और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की गई।

इस मामले में मंजू राजपूत, उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर ने बताया कि व्यापारियों की मांगों को गंभीरता से सुना गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने