रुद्रपुर में होली के दिन सनसनी: किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, पार्षद के बेटे समेत कई पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक किशोरी ने स्थानीय पार्षद के बेटे और उसके साथियों पर जबरन घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। विरोध करने पर युवकों ने न सिर्फ किशोरी के साथ अभद्रता की बल्कि उसके भाई और माता-पिता पर भी हमला कर दिया। घायल परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार को होली के दिन की बताई जा रही है। पीड़ित किशोरी ने बताया कि होली खेलने के बाद वह घर पर अकेली थी। उसका भाई नहाने गया हुआ था, जबकि उसकी मां पड़ोस में होली मिलने गई हुई थी और पिता किसी काम से बाहर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान स्थानीय पार्षद का बेटा अपने तीन-चार साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया।

किशोरी का कहना है कि घर में घुसते ही युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इसी बीच उसका भाई नहाकर घर लौटा और बहन के साथ हो रही हरकत का विरोध किया। आरोप है कि इस पर युवकों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट शुरू कर दी और उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया।

शोर-शराबा सुनकर किशोरी की मां और पिता भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और ईंट तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कराया।

बताया जा रहा है कि भीड़ जुटती देख आरोपी युवक परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार तुरंत रम्पुरा चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने