पुरोला के ऋषभ नौटियाल ने UPSC में हासिल की 552वीं रैंक, रवांई घाटी में खुशी की लहर ।

उत्तरकाशी: जनपद के पुरोला क्षेत्र के ग्राम सुनाली के होनहार युवा ऋषभ नौटियाल ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 552वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऋषभ की इस सफलता से रवांई घाटी सहित पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बता रहे हैं।

ऋषभ नौटियाल के पिता Tryambak Prasad Nautiyal और माता Lalita Nautiyal हैं। ऋषभ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई The Doon School, देहरादून से पूरी की। इसके बाद उन्होंने National Law University Jodhpur से एलएलबी की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करते रहे।

ऋषभ की सफलता संघर्ष और धैर्य की प्रेरणादायक कहानी भी है। इससे पहले वह तीन बार संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर डटे रहे। आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

ऋषभ की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। लोगों का कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो पहाड़ के दूरस्थ गांवों से भी युवा देश की सर्वोच्च सेवाओं तक पहुंच सकते हैं।

इस मौके पर क्षेत्र के प्रसिद्ध कथा वाचक Shiv Prasad Nautiyal, विधायक Durgeshwar Lal, पूर्व विधायक Mal Chand, चन्द्र भूषण बिजल्वाण, अंकित पंवार, राजेन्द्र गैरोला और राजपाल पंवार सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऋषभ नौटियाल और उनके माता-पिता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

लोगों ने कहा कि ऋषभ की सफलता से रवांई घाटी और पुरोला क्षेत्र का नाम पूरे देश में गौरवान्वित हुआ है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

वहीं दूसरी ओर बनाल क्षेत्र के गुलाड़ी गांव के आशुतोष नौटियाल ने भी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके चयन पर भी क्षेत्र और जनपद के लोगों ने खुशी जताई और इसे उत्तरकाशी जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 22 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें