देहरादून: चार सूत्री मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 11 मार्च को, राहुल गांधी होंगे शामिल

देहरादून: कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इस प्रदर्शन में लोकसभा में नेता विपक्ष Rahul Gandhi समेत कांग्रेस के कई सांसदों के शामिल होने की संभावना है। उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि देश के उन पूर्व सैनिकों को, जिन्होंने सेवा के दौरान किसी भी प्रकार की अपंगता झेली है, उन्हें मिलने वाली पेंशन पहले टैक्स फ्री होती थी। लेकिन केंद्र सरकार ने अब इस पेंशन को टैक्स के दायरे में ला दिया है, जिससे पूर्व सैनिकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सैनिकों के हितों के खिलाफ है और इसे वापस लिया जाना चाहिए।

उन्होंने दूसरा बड़ा मुद्दा पूर्व सैनिकों के इलाज से जुड़ा बताया। नेगी के अनुसार, पूर्व सैनिकों के उपचार के लिए चल रही Central Government Health Scheme (सीजीएचएस) के तहत सरकार को अस्पतालों को बड़ी धनराशि का भुगतान करना है। भुगतान में देरी के कारण कई अस्पताल पूर्व सैनिकों का इलाज करने से बच रहे हैं, जिससे उन्हें इलाज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राम रतन नेगी ने कहा कि तीसरा मुद्दा सैनिकों के सम्मान से जुड़ा है, जबकि चौथा और अहम मुद्दा केंद्र सरकार की Agnipath Scheme को समाप्त कर सेना में भर्ती की पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू करना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में होने वाली पूर्व सैनिकों की इस रैली में उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के नेतृत्व में सैकड़ों पूर्व सैनिक शामिल होंगे।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि जब से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती शुरू हुई है, तब से उत्तराखंड में युवाओं का सेना में भर्ती होने का उत्साह कम हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने साफ किया है कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो उसी दिन इस योजना को समाप्त कर पहले की तरह नियमित भर्ती प्रणाली लागू की जाएगी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिकों ने अग्निवीर योजना के विरोध में प्रदेशभर में तीन चरणों में हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इस अभियान के माध्यम से लोगों के बीच जाकर योजना की खामियों को उजागर किया गया था।

तीसरे चरण के तहत आयोजित रथ यात्रा को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Karan Mahara ने 20 फरवरी को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह यात्रा गढ़वाल क्षेत्र के जिलों में पांच दिन तक चली।

यात्रा रथ का सहसपुर में कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष Aryendra Sharma और पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया, जबकि विकासनगर में कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष Pritam Singh और कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया। पांच दिनों की यात्रा के दौरान यह रथ उत्तरकाशी और टिहरी जिलों के विभिन्न पड़ावों से होकर 25 फरवरी को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचा।

अब कांग्रेस के पूर्व सैनिक एक बार फिर अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटेंगे, जहां केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने