हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा: चार वाहन टकराए, बस में लगी आग; महिला की मौत, 15 घायल ।

हरिद्वार: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोतीचूर फ्लाईओवर पर चार वाहनों की जोरदार टक्कर के बाद बस समेत कई वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर आग की ऊंची लपटें उठती नजर आईं और फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार (8 मार्च) रात को मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुआ, जहां तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रक, एसयूवी कार, डंपर और बस आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का सीएनजी सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के बाद फ्लाईओवर पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जाम की वजह से रायवाला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच सकीं, लेकिन हरिद्वार से दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मायापुर फायर स्टेशन से भेजी गई तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया।

इस हादसे में उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर करीब 9 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर करीब 15 एम्बुलेंस पहुंचीं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में कुसुम (30 वर्ष) पत्नी सचिन, निवासी भोगपुर नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कासिफ, सुभाष, विक्की, आरव, लवी, नीतू, सोनिया, अंशिका, दिव्याशु, अनमोल, सोनाक्षी, हर्ष, वंशिका, सिमरन और गुलशन शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से देहरादून के झंडा मेले से अपने घर बिजनौर लौट रहे थे। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से हरिद्वार के हरमिलाप अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने