ईरान-इजरायल युद्ध का असर, हरिद्वार में एलपीजी को लेकर मारामारी; कमर्शियल सिलेंडर डिलीवरी पर रोक

हरिद्वार/नैनीताल: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच देश में एलपीजी गैस सप्लाई को लेकर आशंकाओं का माहौल बन गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। हरिद्वार जिले में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की भीड़ गैस गोदामों तक पहुंचने लगी है। वहीं हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी बीच कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर अस्थायी रोक लगा दी गई है, जिससे होटल, आश्रम और अन्य संस्थानों के सामने दिक्कतें खड़ी हो गई हैं।

कमर्शियल सिलेंडर डिलीवरी पर रोक

हरिद्वार में गैस गोदामों पर इन दिनों लोगों की भीड़ देखी जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर सभी ग्राहकों को तय समय पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि फिलहाल देशभर में संस्थानों के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगाई गई है। इसके चलते हरिद्वार के कई होटल, रेस्टोरेंट और आश्रमों में गैस की सप्लाई प्रभावित हो गई है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। केवल 20 किलो और 5 किलो के कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल बंद की गई है।

गैस एजेंसी संचालक विवेक मुख्य का कहना है कि सिलेंडर बुक करने के बाद ग्राहकों को समय से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के कारण लोग अनावश्यक घबराहट में आकर ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं, जबकि संयम बरतने की जरूरत है।

डीएसओ ने बुलाई आपात बैठक

हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था को लेकर सभी गैस डिस्ट्रिब्यूटर और नोडल अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई थी। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी उपभोक्ताओं को तय समय पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी दी जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या स्टॉक छिपाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

नैनीताल में देर रात हुई समीक्षा बैठक

वहीं नैनीताल जिले में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन विवेक राय की अध्यक्षता में देर रात बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एडीएम विवेक राय ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और ओटीपी के आधार पर ही गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार चेकिंग करने और गैस गोदामों के स्टॉक का मिलान करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को शहर के गोदामों का नियमित निरीक्षण कर स्टॉक की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस कंपनियां मांग के अनुरूप आपूर्ति कर रही हैं। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट से बचें।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 20 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें