मसूरी में सीएनजी ट्रक में भीषण आग, बड़ा हादसा टला; कैंपटी रोड पर लंबा जाम

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कैंपटी रोड पर इंदिरा कॉलोनी के पास एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क के बीचों-बीच ट्रक में आग लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम दो फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रक सीएनजी गैस से संचालित था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो ट्रक में बड़ा विस्फोट हो सकता था और आसपास के इलाके में भारी नुकसान की आशंका थी।

ट्रक से धुआं निकलते ही मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक कैंपटी की ओर से मसूरी आ रहा था। इसी दौरान इंदिरा कॉलोनी के पास अचानक ट्रक से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ ही पलों में ट्रक ने आग पकड़ ली और लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग की भयावहता देख वहां मौजूद लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए दूर हट गए।

चालक ने कूदकर बचाई जान

ट्रक चालक ने बताया कि वह कैंपटी क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में सामान खाली कर वापस दिल्ली की ओर लौट रहा था। रास्ते में उसे ट्रक से चिंगारी निकलती महसूस हुई। उसने तुरंत ट्रक रोककर नीचे उतरकर देखा, लेकिन कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। स्थिति गंभीर होते देख वह ट्रक से दूर भाग गया और अपनी जान बचाई। चालक ने घटना की सूचना ट्रक मालिक को भी दे दी है।

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

अग्निशमन विभाग के अधिकारी राजकुमार ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने पानी और फोम की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि ट्रक सीएनजी से संचालित होने के कारण आग काफी भयंकर हो गई थी और यदि समय पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने