बदरीनाथ हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला; जिला अस्पताल में कराया भर्ती

रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुद्रप्रयाग में रतूड़ा पुलिस लाइन के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार चौकी घोलतीर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टाटा टियागो कार (संख्या UK07 FK 5694) पलट गई थी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे में घायल चालक की पहचान राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. भगवान सिंह बिष्ट, निवासी सिलोडी, नारायणबगड़ जिला चमोली के रूप में हुई है। चालक ने पुलिस को बताया कि वह ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर पलट गई।

पुलिस की त्वरित सक्रियता के चलते चालक को तुरंत वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों के अनुसार चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत सामान्य है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई, जिसके बाद यातायात को सुचारू किया गया। पुलिस प्रशासन ने पर्वतीय मार्गों पर वाहन चालकों से सावधानी बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा

गौरतलब है कि इसी जिले में 4 जनवरी को रैंतोली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ था। रैंतोली पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी किनारे जा गिरा था। उस हादसे में रेस्क्यू अभियान के दौरान चालक को बाहर निकाला गया था, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रहे हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने