देहरादून: दिव्यांशु जटराना हत्याकांड पर सियासत तेज, किसानों का प्रदर्शन, मंत्री खजानदास का बयान

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 23 मार्च को हुए छात्र दिव्यांशु जटराना हत्याकांड को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। मामले में अब तक सिर्फ चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किसान संगठनों में आक्रोश बना हुआ है। इसी के चलते किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान देहरादून पहुंचे और पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन के बीच अब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजानदास का भी बयान सामने आया है। उन्होंने घटना को दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि सरकार इस मामले में गंभीर है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

हालांकि, मंत्री खजानदास ने इस मुद्दे पर हो रही राजनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस घटना को राजनीतिक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं और जनता की भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में अब राजनीति का माहौल बनने लगा है, ऐसे में इस तरह के घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।

गौरतलब है कि 23 मार्च को प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान दिव्यांशु जटराना गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिनमें से अभी तक चार आरोपियों को ही गिरफ्तार किया जा सका है। वहीं, फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

दूसरी ओर, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उनके नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में किसान देहरादून पहुंचे और पहले दिव्यांशु को श्रद्धांजलि दी, उसके बाद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

राकेश टिकैत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो यह प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। फिलहाल इस पूरे मामले ने कानून व्यवस्था और राजनीतिक माहौल दोनों को गरमा दिया है, वहीं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने