दिव्यांशु जटराना हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 5 अब भी फरार

देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिस ने छात्र दिव्यांशु जटराना हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल से दबोचा गया है।

पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार हैं।

पूछताछ में सामने आए थे नाम

पुलिस के अनुसार पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों—युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल, शिवम शर्मा और अंकित भारद्वाज—ने पूछताछ में मुख्य आरोपी और एक अन्य आरोपी का नाम उजागर किया था। इसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे।

पश्चिम बंगाल से हुई गिरफ्तारी

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रहलाद राज और अंकुर सिंह को पुरूलिया के बांगमुण्डी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।

23 मार्च को हुई थी वारदात

घटना 23 मार्च की रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में हुई थी, जहां दो छात्र गुटों के बीच मारपीट के दौरान दिव्यांशु जटराना गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

अब भी 5 आरोपी फरार

पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में कुल 11 आरोपी शामिल थे, जिनमें से 6 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 5 आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राज्यों में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

जिला बदर कार्रवाई भी चर्चा में

इसी बीच पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक अन्य मामले में विकासनगर निवासी आरोपी जावेद उर्फ अंडा को गुंडा एक्ट के तहत 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है।

जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को हिमाचल सीमा तक ले जाकर ढोल-नगाड़ों और मुनादी के साथ जिले से बाहर किया।

एसएसआई शिशु पाल राणा ने बताया कि आरोपी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि वह निर्धारित अवधि के दौरान जिले की सीमा में पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की सख्ती जारी

लगातार हो रही कार्रवाइयों से साफ है कि देहरादून पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 22 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें