ऋषिकेश: अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद

ऋषिकेश: देहरादून जिले के ऋषिकेश में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पश्चिम बंगाल के पते पर बना फर्जी आधार कार्ड और बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुआ है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मामले का खुलासा करते हुए नीरज सेमवाल (सीओ) ने बताया कि 15 अप्रैल को स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को सूचना मिली थी कि ऋषिकेश क्षेत्र में एक बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और खुफिया इकाई की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

चेकिंग अभियान में पकड़ी गई संदिग्ध महिला

पुलिस टीम ने नटराज चौक क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर गेट नंबर-3, डग रोड के पास से एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी पहचान रीना उर्फ रीता निवासी ढाका, बांग्लादेश के रूप में बताई। उसने खुलासा किया कि वह करीब एक महीने पहले ‘रिपोन’ नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई थी, जिसने उसे सोशल मीडिया के जरिए भारत में रोजगार का झांसा दिया। इसके बाद वह अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हुई।

महिला ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय आधार कार्ड बनवाया था। वह 13 अप्रैल को दिल्ली से बस के जरिए ऋषिकेश पहुंची थी।

बरामद हुए फर्जी दस्तावेज

पुलिस ने महिला के कब्जे से बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र, फर्जी भारतीय आधार कार्ड, नागरिकता प्रमाण पत्र की कॉपी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

कोतवाली ऋषिकेश में महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है, साथ ही आरोपी महिला से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में भी ऋषिकेश से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया था, जो लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रही थी और उसने वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत पासपोर्ट तक बनवा लिया था।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ और सख्ती बरतने की तैयारी में है।

Related Posts

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

देहरादून: राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुआ एक पुल फिर विवादों में आ गया है. प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित इस पुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 17 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 21 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 19 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 21 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 13 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 14 views
कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई