हरिद्वार में वाटर टैंक में फंसा गुलदार, लोगों की भीड़ और शोर के बीच खुद ही निकला बाहर

हरिद्वार: हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गुलदार मेन प्लांट के पास बने ओपन वाटर टैंक में गिरकर फंस गया. गुलदार को पानी में संघर्ष करते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहगीरों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. हालांकि काफी मशक्कत के बाद गुलदार खुद ही टैंक से बाहर निकलकर जंगल की ओर भाग निकला.

जानकारी के अनुसार बीएचईएल मेन प्लांट राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों से सटा हुआ है, जिसके चलते यहां अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही देखी जाती है. शनिवार को एक गुलदार फैक्ट्री की दीवार पर चढ़कर परिसर में घुसने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह दीवार के पास बने वाटर टैंक में कूद गया.

बताया जा रहा है कि यह वाटर टैंक फैक्ट्री की मशीनों को ठंडा करने के लिए बनाया गया है. टैंक के ऊपर काई जमी हुई थी, जिसे गुलदार ने संभवतः हरी घास समझ लिया और छलांग लगा दी. लेकिन नीचे गहरा पानी होने के कारण वह उसमें फंस गया. काफी देर तक गुलदार टैंक में इधर-उधर घूमता रहा और बाहर निकलने का रास्ता तलाशता रहा.

घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने पानी में तैरते गुलदार के वीडियो मोबाइल में कैद किए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गुलदार काई से ढके टैंक में फंसा हुआ है और बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है.

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी. इसी दौरान गुलदार की नजर टैंक से गुजर रही एक बड़ी लोहे की पाइपलाइन पर पड़ी. गुलदार पाइपलाइन के सहारे ऊपर चढ़ने लगा, लेकिन दीवार तक पहुंचने में उसे काफी संघर्ष करना पड़ा. काफी देर तक वह पाइप से चिपककर संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता रहा.

मौके पर मौजूद लोगों के शोरगुल के बीच गुलदार बार-बार घबराकर पीछे हटता रहा, लेकिन आखिरकार उसने पाइपलाइन के सहारे दीवार तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली. दीवार पर चढ़ने के बाद भी घनी झाड़ियों के कारण उसे रास्ता नहीं मिल रहा था, लेकिन अंत में वह झाड़ियों को पार कर जंगल की ओर भाग निकला.

वन विभाग की हरिद्वार रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन गुलदार खुद ही टैंक से बाहर निकल आया. इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ दिया.

उन्होंने बताया कि बीएचईएल क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटा हुआ है, इसलिए अक्सर वन्यजीव जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं. एहतियात के तौर पर जंगल किनारे गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने