थराली में दर्दनाक हादसा: चाचा की शव यात्रा में शामिल युवक की पत्थर लगने से मौत

थराली: चमोली जिले के थराली विकासखंड के कैरा गांव में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. अपने चाचा की शव यात्रा में शामिल होने गए एक युवक की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.

जानकारी के अनुसार कैरा गांव निवासी 30 वर्षीय दिग्विजय सिंह पुत्र हर्षपाल सिंह रावत रविवार को अपने चाचा 46 वर्षीय भूपाल सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने गए थे. भूपाल सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और रविवार सुबह उनका निधन हो गया था. परिवार और ग्रामीण जब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जुटे थे, उसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरा, जो सीधे दिग्विजय सिंह के सिर पर आ लगा.

पत्थर लगते ही दिग्विजय गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सोल घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष चरण सिंह ने बताया कि दिग्विजय सिंह 108 आपातकालीन सेवा में चालक के पद पर तैनात थे और क्षेत्र में एक मिलनसार व जिम्मेदार युवक के रूप में पहचाने जाते थे. उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे सोल क्षेत्र में गहरा शोक है.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में तैनात डॉक्टर अमित रूद्र ने बताया कि दिग्विजय को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था.

वहीं ग्वालदम चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर लिया है और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में की जाएगी.

दिग्विजय की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता क्षेत्र के उभरते किसान माने जाते हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं. बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने