नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

चमोली: उत्तराखंड पर्यटन विभाग और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026 सीमांत नीति घाटी में रोमांच, साहस और संकल्प का अनूठा संगम बनकर उभरा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा सीमांत क्षेत्रों की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

राज्य सरकार की ‘वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज’ अवधारणा को मजबूती प्रदान करने वाले इस आयोजन का शुभारंभ 31 मई को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस अवसर पर गृह सचिव शैलेश बगोली, पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतिष्ठित अल्ट्रा रन में 75 किलोमीटर, 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में देशभर से आए पेशेवर एवं शौकिया धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को नीति घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, रोमांचकारी ट्रैक और स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिला।

इस आयोजन का सबसे प्रेरणादायक क्षण तब सामने आया जब 25 वर्षीय दिव्यांग धावक अनुराग रावत ने 10 किलोमीटर की कठिन दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर सभी का दिल जीत लिया। पौड़ी जनपद के मूल निवासी और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे अनुराग ने लगभग 1 घंटा 45 मिनट में दौड़ पूरी कर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट जज्बे का परिचय दिया।

नीति घाटी के ऊंचे पहाड़, दुर्गम रास्ते और सीमित ऑक्सीजन जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अनुराग का प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन गया। उन्होंने साबित कर दिया कि मजबूत संकल्प और आत्मविश्वास के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता को सीमित नहीं कर सकती।

अनुराग रावत ने बताया कि वह इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। उन्होंने कहा, “सीमाएं केवल हमारे दिमाग में होती हैं। यदि संकल्प मजबूत हो, तो इंसान अपने शरीर को किसी भी मंजिल तक पहुंचा सकता है।”

देश के 27 राज्यों से आए 1200 से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी में आयोजित यह एडवेंचर स्पोर्ट्स महाकुंभ न केवल साहसिक खेलों का उत्सव बना, बल्कि अनुराग रावत जैसे प्रतिभागियों की प्रेरणादायक कहानियों के कारण लोगों के दिलों में भी विशेष स्थान बना गया।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 20 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें