हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऋषिकेश से राजस्थान के जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में हाईवे पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। बस में दो विदेशी महिला यात्रियों समेत कुल 32 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे बहादराबाद क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूताना गांव के पास हाईवे पर चल रही वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक और परिचालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। हालांकि पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आग बस के पिछले हिस्से तक तेजी से फैल गई, जहां यात्रियों का सामान रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। हालांकि सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बचा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस और दमकल विभाग के जवानों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बाद में जली हुई बस को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सामान्य किया गया।

बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बस में कुल 32 यात्री सवार थे, जिनमें दो विदेशी महिला नागरिक भी शामिल थीं। सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

विदेशी महिलाओं ने पुलिस की तत्परता की सराहना की

बस में ब्राजील की दो महिला पर्यटक भी सवार थीं, जो उत्तराखंड भ्रमण के बाद जयपुर जा रही थीं। आग की घटना में उनका पीछे रखा सामान जल गया, लेकिन उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों महिलाओं को थाने लाकर आवश्यक सहायता प्रदान की और उनके आगे की यात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित की।

यात्रा पर रवाना होने से पहले दोनों विदेशी महिलाओं ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर पहुंचकर पुलिस और बचाव दल ने उन्हें जलती हुई बस से सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने पुलिस की तत्परता और मानवीय सहयोग की सराहना की।

इस घटना ने एक बार फिर आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की अहमियत को साबित किया है। यदि समय रहते बचाव कार्य नहीं किया जाता तो यह हादसा कहीं अधिक गंभीर रूप ले सकता था।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 20 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें